Google Analytics —— Meta Pixel

केबीसी में अमिताभ-बच्चन ने दुर्ग के रोमशंकर का किया सम्मान: 27 सालों में 8.5 लाख पेड़ लगाए, बिग-बी बोले-मैं भी पौधा लगाऊंगा, अपने बच्चों का नाम दूंगा

kkkk

दुर्ग। जिले के पर्यावरण प्रेमी रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के मंच पर सम्मानित किया गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन्हें ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज’ सम्मान से नवाजा। बता दें कि रोम शंकर यादव पिछले 27 सालों से पौधारोपण कर रहे है।

दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र के डूंडेरा गांव के रहने वाले रोम शंकर यादव पेशे से पत्रकार है। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेड़ों से गहरा लगाव रहा है।

उन्होंने जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन किया। इसी समय उनकी मुलाकात पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय गेंदलाल देशमुख से हुई, जिन्होंने पांच एकड़ बंजर जमीन को पौधरोपण से घना जंगल बना दिया था।
देशमुख से प्रेरित होकर रोम शंकर ने भी पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाया। इसी सोच के साथ उन्होंने मरौदा डैम और आसपास के इलाकों में पर्यावरण संरक्षण का काम शुरू किया।

उन्होंने ‘जन्मदिन और मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण’ की अनोखी पहल की शुरुआत की है। जिसे अब राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल गई है। केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खुद इस पहल से जुडऩे की बात कही और लोगों से भी जुडऩे की अपील की है।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब भी हमारे परिवार में जब भी कोई जन्मदिन मनाया जाएगा। एक पौधा हम जरूर गाढ़ेंगे। बहुत अच्छी ये प्रथा बन जाती है। इससे पहले जब मेरे बाबूजी जीवित थे। तब हम कभी भी नए स्थान में जाते थे वो पौधा लगाते थे। छोटे से पौधे में बच्चों का नाम लिखते थे।

धीरे धीरे पौधा बड़ा होता था। पौधा कोई सा भी हो आम, नीम लेकिन जानते थे उस बच्चे के नाम से। ये अभिषेक का पौधा है, ये श्वेता का पौधा है। अगला हम जो भी पौधा लगाएंगे जन्मदिन पर उनका नामकरण कर देंगे। जितने भी बच्चे है उनके नाम एक पौधा जरूर लगाएंगे।