Bigg Boss 14 की धमाकेदार शुरुआत, रुबीना दिलैक ने ली पति के साथ शो में एंट्री
‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. एक-एक कर सलमान खान (Salman Khan) सभी कंटेस्टेंटेंट्स को दर्शकों से रूबरू करवा रहे हैं. ऐसे में शो में टीवी के एक मशहूर कपल रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला (Rubina Dilaik -Abhinav Shukla) ने भी एंट्री ले ली है. यानि इस बार दर्शकों को ‘बिग बॉस’ के घर में रियल लाइफ कपल का रोमांस भी देखने को मिलेगा.
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 14’ के घर में एंट्री लेने से पहले रुबीना और अभिनव ने खुद को इसके लिए तैयार किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी कपल ने इस शो के बारे में कहा था कि- ‘जब हमें पता चला कि इस शो में हम दोनों एक साथ आएं तो हमने सोचा कि चलो साथ में चलते हैं.’ हालांकि अभिनव का कहना था कि उन्हें अकेले जाना चाहिए था, क्योंकि इतने सारे लोगों के बीच रहना काफी मुश्किल होगा. बाकी लोगों को हमारे बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा. लेकिन रुबीना ने कहा- कि हम साथ में चलेंगे और स्ट्रेस को शेयर करेंगे. साथ ही हम दोनों एक-दूसरे को इमोशनल स्पोर्ट भी करेंगे.’