Google Analytics —— Meta Pixel

राइस मिलर्स एसो. के पदाधिकारियों ने सीएम साय से मिलकर अपनी मांगों से कराया अवगत

say

भिलाई। छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग से मुलाकात कर उन्हें मिलर्स की समस्याओं से अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, महामंत्री विष्णु बिंदल, उपाध्यक्ष विजय गोयल, अमर सुल्तानिया ने बताया कि राइस मिलर्स से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर मुख्यमंत्री से सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में 77 पीबी पीडि़त राइस मिलर्स, उसना मिलिंग पर 80 रुपए प्रोत्साहन राशि यथावत रखने, कस्टम-मिलिंग के लिए तीन माह की बाध्यता समाप्त कर दो माह करने सहित कई विषयों पर बात रखी।

मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी गईं।