Google Analytics —— Meta Pixel

सुरक्षा में बड़ी चूक के बाद जेल प्रशासन का सख्त एक्शन: सहायक जेल अधीक्षक को किया निलंबित, कैदियों का फोटो-वीडियो हुआ था वायरल

nnn

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में सुरक्षा में लापरवाही सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जेल से कैदियों का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें में कैदी जिम करते और सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए थे।

बता दें कि दो दिन पहले जेल के अंदर से बंद कैदियों का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एनडीपीएस एक्ट के आरोपी मोहम्मद रशीद अली उर्फ राजा बैझड़ जेल की बैरक के भीतर जिम करते हुए और अपने साथियों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहा है।

यह वीडियो 13 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि जेल के भीतर मोबाइल फोन और इंटरनेट का खुला उपयोग हो रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स