Google Analytics —— Meta Pixel

जनसमर्पण सेवा संस्था ने दिवाली के पहले दिया ‘खुशियों’ वाला गिफ्ट, भावुक हो गए इस वृद्धाश्रम के बुजुर्ग

garib

दुर्ग। पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा दीपावली के अवसर पर दिनांक 17 अक्टुबर से 20 अक्टुबर तक खुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग स्थान जैसे दुर्ग भिलाई के वृद्धाआश्रम अनाथ हॉस्पिटल बालआश्रम मंदबुद्धि स्कूल दुर्ग स्टेशन समृद्धि बाजार के पास बस स्टैंड एवं शहर के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपात में रहे रहे है उन्हें नयी साड़ी, मिठाई, एवं बुजुर्गों को धोती, कुर्ता पैजामा, मिठाई का संस्था द्वारा वितरण किया गया जा रहा है। संस्था द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के छोटे-छोटे गरीब बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे का वितरण जन सहयोग से किया जा रहा है।

संस्था का एक मात्र उदेश्य समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने का प्रयास करना है, जिनसे अभी तक यह अछूता है, इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए सभी के सहयोग से दीपावली पर्व एवं अन्य सभी पर्व एवं प्रतिदिन हर जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करने का प्रयास संस्था द्वारा विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है।

संस्था के सदस्य विगत 8 वर्षों से अपने सभी पर्व गरीब, असहाय, बुजुर्गों के साथ ही मना रहे है, दीपावली पर्व को भी संस्था के सभी सदस्यों ने गरीब, असहाय, बुजुर्गों, महिलाओं एवं छोटे बच्चों के साथ फटाके फोड़कर सभी को मिठाई एवं नये कपड़ों का वितरण करके मन रहा है।

जन समर्पण सेवा संस्था के मोहित पुरोहित ऋषि गुप्ता ने बताया कि प्रदेश एवं शहर के अधिकांश घरों में दीपावली पर्व में बिजली की चकाचोंध व्यवस्था है और सभी लोग मिठाई, पकवान एवं पटाखों का आनंद लेते है, परन्तु प्रदेश एवं शहर में आज भी ऐसे गरीब परिवार एवं बच्चे है जो मिठाई खाना तो दूर मिठाई चखने से भी वंचित रह जाते है, और गरीब बच्चे आसमान में छूटने वाले पटाखों को देखकर ही खुश हो जाते है। ऐसा कार्य सँस्था कर रही है।