Google Analytics —— Meta Pixel

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, परियोजना अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

fir

दुर्ग। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रचिता नायडू के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

वर्तमान में रचिता नायडू अभनपुर में पदस्थ है. इससे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग में दुर्ग शहरी परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के पद पर पदस्थ रही है.

गया नगर न्यू कालोनी दुर्ग की रहने वाली पीडि़ता अनुरागिनी तिवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने सीडीपीआ रचिता नायडू पर नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख से ज्यादा रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.

इसके अलावा अन्य दो लोगों ज्योति ढीमर से 20,000 एवं राकेश साहू से भी 4,00,000 रुपए नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

रीसेंट पोस्ट्स