असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने की कार्रवाई, धारदार हथियारों के साथ पकड़ाए 16 आरोपी
दुर्ग। जिले में बढ़ती चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं जिले में 22 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 16 चाकूबाज और असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया है। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने पोटिया चौक से मोह. एजाज, सिविल लाइन दुर्ग से इम्तियाज अहमद खान, सुभाष नगर से मोहित ध्रुव और आदर्श नगर से संजय साहू को पकड़ा। सभी के पास से धारदार हथियार जब्त किए गए।
थाना सुपेला पुलिस ने एक नाबालिग को स्लॉटर हाउस सुपेला सेस, टुनटुन चौहान को फरीद नगर मुरम खदान से और श्याम तांडी को गौतम नगर से गिरफ्तार किया। तीनों के पास से चाकू बरामद किए गए।
इसके अलावा थाना दुर्ग कोतवाली पुलिस ने निखिल तांडी को गंजपारा से, विजय ढीमर को नयापारा नदी रोड से और भूपेंद्र साहू को पंचशील नगर से गिरफ्तार किया। इनके पास भी बार-बार उपयोग किए जाने वाले धारदार हथियार मिले।