Google Analytics —— Meta Pixel

CRPF जवान ने किया सुसाइड: फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, आत्महत्या कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

fasi

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

यह घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आत्महत्या का कारण अज्ञात है, जिसकी जांच में अधिकारी जुट गए हैं।

आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटे अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) के रुप में हुई है, जो कि उत्तर प्रदेश में कानपुर के भवानीपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जशवीर सिंह गीदम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, सूचना मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आत्महत्या का कारण अज्ञात है, जिसकी जांच में अधिकारी जुट गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड सुपरवाइजर ने की थी आत्महत्या

बता दें कि इससे पहले शनिवार को जगदलपुर से आत्महत्या का एक मामला सामने आया था, जहां स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह घटना परपा थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम टीआर ठाकुर था, जो कि बिरिंगपाल गांव में रहता था और कुछ दिन पहले ही वह स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर पद से रिटायर्ड हुआ था। शनिवार को उसने गांव के गौठान में पहुंचकर सबसे पहले अपने भतीजे के कॉल किया और कहा कि मै मरने जा रहा हूं, मेरी लाश लेने आ जाना। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

रीसेंट पोस्ट्स