Google Analytics —— Meta Pixel

सहायक शिक्षक के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग, 2023 के पत्रताधारी शिक्षक कर रहे है इंतजार

1291567-hhjhgjh

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव व संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है।

मालूम हो कि पात्रताधारी ग्रुप के शैलेन्द्र साहू व सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा से मुलाकात करके अपना पक्ष रखते हुए शासन से पत्राचार करने की मांग किये थे।

उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा याचिका क्रमांक WPS 3052/2025, 3999/2025 एवं 3946/2025 में शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक पदों पर रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का आदेश 26/09/2025 को पारित किया। उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देश किया कि संपूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया दो माह के भीतर पूर्ण की जाए।

कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा लगभग समाप्ति की ओर है, जिसके कारण यह भर्ती उनके लिए अंतिम अवसर है। पात्र अभ्यर्थी लगभग दो वर्षों से योग्य होने के बावजूद नियुक्ति से वंचित है।

टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का पालन कर शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के पूरे 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द 1:3 के अनुपात में शुरू किया जाए।

रीसेंट पोस्ट्स