बाबा कार्तिक उरांव का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : सीएम विष्णुदेव साय
अंबिकापुर। सीएम साय आज बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। जनजातीय समाज के उत्थान और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में बाबा कार्तिक उरांव जी का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
अंबिकापुर की पुण्यभूमि में बाबा कार्तिक उरांव जी के जन्म शताब्दी समारोह में सम्मिलित होकर, उनकी स्मृति में “बाबा कार्तिक उरांव चौक” का भूमि पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कैबिनेट के साथी रामविचार नेताम , सांसद चिंतामणि महाराज , विधायक रायमुनी भगत, उद्देश्वरी पैंकरा , पूर्व मंत्री गणेश राम भगत , महापौर मंजूषा भगत , जिला भाजपा अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि एवं सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।