शादी का झांसा देकर 7 माह तक बनाता रहा संबंध, गर्भवती हुई तो छोड़कर भागा, फिर कर लिया दूसरी शादी, आरोपी गिरफ्तार…
बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर पिछले 7 माह से उसी के घर में रुककर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो उसे छोड़कर आरोपी भाग गया और दूसरी शादी भी कर लिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
शादी करूंगा कहकर बनाता रहा संबंध
दरअसल, प्रार्थिया पीडिता ने 28 अक्टूबर को थाना शंकरगढ में लिखित आवेदन पेश की कि, मेरे रिस्ते’ का मामा ने बोला कि भांजी आपके लिये एक लडका खोज दिया हूँ, फिर मैं पूछी कि कहॉ का लडका है क्या नाम है तो बोला कि अजय रवि नाम है मेरा साला है। चन्दरेली प्रतापपर का रहने वाला है। पीड़िता बोली कि बात करने के लिए भेज दीजिये।