पीएम मोदी का रायपुर दौरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली समीक्षा बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार राज्य की रजत जयंती समारोह बेहद भव्य और ऐतिहासिक होने जा रहा है। एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचकर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जो करीब 2 घंटे 30 मिनट तक चली। बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
इसमें सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, अतिथि स्वागत, कार्यक्रम संचालन और लॉजिस्टिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि “प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ प्रवास सुरक्षित, संगठित और प्रभावशाली होना चाहिए। जनता और अतिथियों की सुविधा सर्वोपरि है, इसलिए प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता और समयबद्ध तरीके से निभानी होगी।”
बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, विभाग प्रमुख, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के गौरव और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि तैयारियों में कोई कमी न छोड़ी जाए।
नवा रायपुर में भारी वाहनों पर रोक और पार्किंग व्यवस्था एक नवंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को देखते हुए सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नया रायपुर क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आम नागरिकों की सुविधा के लिए 16 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। वहां से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के लिए 100 ई-रिक्शों की विशेष व्यवस्था की जाएगी। पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का ही पालन करें और समय से पहले स्थल पर पहुंचे।
राज्योत्सव कार्यक्रम की झलक और पीएम मोदी का दौरा कार्यक्रम इस वर्ष राज्योत्सव कार्यक्रम नया रायपुर के विशाल मैदान में आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे राज्य की संस्कृति, परंपरा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाला “गौरव समारोह” बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को सुबह 9:40 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक वे सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से ‘दिल की बात कार्यक्रम में संवाद करेंगे।