Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (1.11.2025) का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं- इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। अच्छे मित्र आपका कभी साथ नहीं छोड़ते यह बात आज आपको समझ आ सकती है।
शुभ अंक :- 7
शुभ रंग :- क्रीम और सफेद
उपाय :- सफेद बतखों का आर्टिफिशियल जोड़ा अपने प्रेमी/प्रेमिका को भेंट में देने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है – रोमानी व प्यार से भरा; जहाँ सिर्फ़ आप और आपका जीवनसाथी साथ हों। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ़ अस्तित्व का आनन्द लें और अहोभाव से ख़ुद को सराबोर होने दें। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें।
शुभ अंक :- 7
शुभ रंग :- क्रीम और सफेद
उपाय :- आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए रात में चूल्हे की आग को दूध से बुझाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।
शुभ अंक :- 5
शुभ रंग :- हरा और फिरोज़ी
उपाय :- काले रंग के कपड़ों का अधिक प्रयोग करना प्रेम सम्बन्धों में इजाफा करेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। हमेशा आप अपनी बातों को सही मान लेते हैं। ऐसा करना सही नहीं है आपने विचारों को लचीला बनाएं।
शुभ अंक :- 8
शुभ रंग :- काला और नीला
उपाय :- किसी ऐसे इंसान के साथ समय बिताना जिसका साथ आपको बहुत पसंद न हो, आपकी खीझ की वजह हो सकता है इससे बचने के लिए सफेद चन्दन का तिलक मस्तक पर करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुक़सान पहुँचा सकती है। इन दिक़्क़तों से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। लेकिन आज के दिन आप दोनों ज़्यादा-से-ज़्यादा एक-दूसरे के क़रीब जाना चाहेंगे। शादीशुदा हैं तो आज आपके बच्चे की कोई शिकायत घर पर आ सकती है जिससे आप परेशान हो जाएंगे।
शुभ अंक :- 7
शुभ रंग :- क्रीम और सफेद
उपाय :- पारिवारिक जीवन की सुख-शांति हेतु मंदिर एवं धार्मिक स्थलों पर शुद्ध घी व कपूर का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज का यह दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। आज कुछ नए कार्य करने का मन बना सकते हैं। दोस्तों की मदद से कुछ नए स्किल सीखने का मौका मिलेगा। आज अपने स्वभाव पर नियंत्रण बनाए रखें साथी किसी अन्य व्यक्ति के बातों को लेकर ज्यादा उत्तेजित न होवे। स्वास्थ्य समान्य रहेगा। प्यार के मामले मे किसी भी प्रकार के मुद्दों पर आपसी सहमति से निर्णय ले। किसी भी रिश्ते में संवाद और समझ सबसे महत्वपूर्ण होती है। पार्टनर के बातों को भी महत्व देना जरूरी है।आज का राशिफल आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है और आपके प्रेम जीवन में कुछ अस्थिरता देखने को मिल सकती है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: काला

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि के जातकों में आय के नए स्रोत निर्मित हो सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान ले। दांपत्य जीवन में संवाद का विशेष महत्व रहेगा। आज आपका निर्णय परिवार के लोगों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। आज अपने विरोधियों से बच के रहने की जरूरत है। प्यार के मामले मे तुला राशि के जातकों को आज धैर्य रखने की विशेष आवश्यकता है। अस्थायी बनी स्थिति, जल्द ही सुधर जाएगी। आज आपको अपने साथी के साथ संवाद बनाए रखने की जरूरत है। आज यह समय आपके विवाह या गंभीर रिश्ते के लिए शुभ संकेत दे रहा है। आपके जीवन में एक नई शुरुआत की संभावना है जो आपको खुशी देगी।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नीला

उपाय: गणेश जी की वंदना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।
शुभ अंक :- 9
शुभ रंग :- लाल और मैरून
उपाय :- तुलसी के पौधे पर शाम को एक दीया जलाएं, इससे लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज धनु राशि के लोगों को किसी यात्रा के दौरान धन लाभ संभव है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज काफी फायदा मिलने वाला है। आज नए मित्र बनेंगे जो आपको नई दिशा दिखा सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर शॉपिंग के लिए जाने का योग है। उत्साह और ऊर्जा बरकरार रखें। आज प्रेम जीवन में खुलापन और सच्चाई बनाए रखना जरूरी है। किसी पर अपनी मर्जी थोपने के बजाय उसे अपनी भावनाओं को समझने का समय दें। अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस देने की जरूरत है, यह आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: चांदी

उपाय: शनि देव को काला तिल अर्पित करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि में आज के दिन आर्थिक स्थिति थोड़ी नरम हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आंखों की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा होने पर सुलझाया जा सकता है। आज कोई नई नौकरी मिलने के योग हैं| मकर राशि के जातक अपने आप को परफेक्ट दिखाने की कोशिश करेंगे परंतु ऐसा ज्यादा समय तक करना सही नहीं रहेगा। आज कुछ परिस्थितियाँ भ्रमित कर सकती हैं पर घबराने की जरूरत नहीं है। आज पार्टनर की मन चाही इच्छाएं पूरी करने में सक्षम रहेंगे। सच्चाई आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: भगवान विष्णु को चने का भोग लगाए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि के लोगों की आज ऊर्जा सकारात्मक दिशा की ओर बहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से कई संभावनाएं खुल सकती हैं। परिवार व दोस्तों के साथ समय व्यतीत जरूर करें। आज आपकी बोली गई बातें कई लोगों पर असर करेगी। धैर्य और लगन की स्थिति बनाए रखें। आज आप रिश्ते में कुछ सुधार करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार का साथ आपको विशेष रूप से प्राप्त होगा।

आज अपनी अपूर्णताओं को अपनाने का दिन है। किसी नए व्यक्ति को अपनी सच्चाई दिखाएं। सिंगल कुंभ राशि के जातक आज किसी सामाजिक समारोह में अपने होने वाले पार्टनर से मुलाकात कर सकते हैं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: हरा

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज मीन राशि वालों के लोगों का व्यवहार परिवार में सभी को पसंद आने वाला है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है। कार्य करते समय पूरा ध्यान कार्य की ओर लगाए। तनाव की स्थिति पैदा होने पर अपने पार्टनर से बातचीत का सहारा लिया जा सकता है। दिन काफी चुनौती पूर्ण रहेगा। मीन राशि के जातकों मे आपका ईमानदारीता का स्वभाव लोगों में आकर्षण का केंद्र बनेगा। जो लोग रिश्ते में हैं उनके लिए खुलकर बात करना जरूरी रहेगा। आज अपने प्रेम संबंधों को भरोसा और समझ के आधार पर टिका रहने दे। अपने व्यवहार में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें|