स्पा सेंटर में डकैती करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में मैनेजर को बंधक बनाकर की थी 1.20 लाख की लूट
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर में लूट हुई थी. 8 लुटेरों ने स्पा सेंटर में घुसकर 1.20 लाख रुपए की (Raipur spa centre loot) लूट की थी. लुटेरे स्पा सेंटर के भीतर घुसकर मैनेजर को बन्धक बनाकर 1.20 लाख रुपए उड़ा ले गए थे. पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कूल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
स्पा सेंटर में डकैती
यह पूरा मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है. घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है. रायपुर के गोविंद सारंग परिसर के पास न्यू स्थित एक वेलनेस स्पा सेंटर में 26 अक्टूबर की रात को डकैती हुई थी. आरोपियों ने स्पा सेंटर संचालक का एटीएम, नगदी समेत 1.20 लाख की लूट कर लिए थे.
बंधक बनाकर हुई लूट
इस सम्बन्ध में 27 अक्टूबर को वेलनेस स्पा सेंटर के मालिक सन्नी मनवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके अनुसार , रात्रि 10 बजे वेलनेस स्पा सेंटर न्यू राजेन्द्र नगर में घूस कर 08 आरोपियो ने सन्नी मनवानी और उसके मैनेजर धनेश मिरी को गन्दी गालियां दो. गाली गलौच करते हुए उन्होंने उन्हें बंधक बनाकर उनसे मारपीट की.
इसके बाद लूटेरों ने लूटपाट करते हुए गल्ले से 20 हजार रूपए लूट लिए. इतना ही नहीं स्पा के मालिक सनी मनमानी को दो आरोपी अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठकर Atm से 50 हजार रूपय और पेट्रोल पंप से क्रेडिट कार्ड स्वाइप करा कर 50 हजार रूपय निकलवाए. इस तरह कूल 120000 रूपय की डकैती की. साथ ही जाते वक्त स्पा का DVR भी साथ ले गए.
मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु की. क्राइम ब्रांच और थाना न्यू राजेन्द्र पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किये और और मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की. जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. अब एक और आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी प्रथम अग्रवाल (32 वर्ष) को सिमगा से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. वहीँ तीन अन्य आरोपी धनराज चौधरी ऊर्फ हनी, गुरविंदर सिंह और नवजोत सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है. साथ ही बाकी फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.