Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर ट्रेन हादसा : सीएम साय ने जताई संवेदना, दिवंगतों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

cm

रायपुर। बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को “अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक” बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “मैं इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।”

मुख्यमंत्री ने हादसे के पीडि़तों के लिए आर्थिक सहायता राशि की घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार दिवंगत यात्रियों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद देगी। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है और इसके लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को समय पर सहायता दी जाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस और रेलवे अधिकारी पूरी तत्परता के साथ घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

सीएम साय ने कहा कि हादसे के´ तुरंत बाद से ही राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और घायलों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और वहां उनके उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था कर दी गई है।

रीसेंट पोस्ट्स