Google Analytics —— Meta Pixel

शर्मसार हुई इंसानियत…बुजुर्ग महिला के साथ रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

hathras-gangrape-case-41
भिलाई| भिलाई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रामनगर वार्ड 26 में एक 85 साल की बुजुर्ग साथ मोह्लले में रहने वाले एक व्यक्ति ने अनाचार किया। नशाखोर इस आरोपी ने एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि पूरी रात में कई बार बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया। उठने-बैठने में लाचार इस बुजुर्ग ने सुबह पड़ोस की एक महिला को अपनी आपबीती बताई तो उसने पुलिस को इसकी खबर दे दी। जिसके बाद आज सुबह वैशालीनगर पुलिस ने उस बुजुर्ग महिला का मेडिकल करा उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। इधर आरोपी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
दरअसल पीडित बुजुर्ग महिला और उसका पति सामुदायिक शौचालय में देखरेख का काम किया करते थे। पति की मौत के बाद बुजुर्ग महिला वहीं शौचालय के बरामदे में ही सोया करती है औऱ् आसपास के लोग उसे खाना भी दे देते हैं, लेकिन मंगलवार की रात शौचालय के सामने रहने वाला आरोपी हरीश देशमुख रात में वहां आया और वहीं सो गया, लेकिन कुछ देर बाद उसने उसके साथ अनाचार किया। बीमार वृद्धा किसी को आवाज भी नहीं दे पाई, इसी बीच रात में कई बार आरोपी ने उसके साथ गंदा काम किया।
सुबह जब वहां पड़ोस में रहने वाली महिला पहुंची तो बुजुर्ग ने उसको आपबीती बताई। जब उस महिला ने आरोपी को डांटा तो वह उसके साथ भी गालीगलौज करने लगा। तभी महिला ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। महिला ने बताया कि शौचालय के आसपास बहन-बेटियों का गुजरना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही लोग यहां शराब लेकर बैठ जाते हैं और शौचालय आने वाली महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हैं। लेकिन दादी के साथ हुई इस घटना के बाद अब सब डरे हुए हैं कि आखिर ऐसे माहौल में महिलाएं बहन बेटियां शौचालय तक कैसे जाएं।
इधर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पड़ोस की महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की जागरुकता की वजह से आऱोपी तक पुलिस पहुंच सकी। फिलहाल मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग दादी का कोई भी नहीं है, इसलिए उन्हें वृद्धाआश्रम भेज देना चाहिए ताकि उनकी अच्छे से देखभाल हो सकें।

रीसेंट पोस्ट्स