व्यापम: अभ्यर्थी आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े पहने, कान में आभूषण वर्जित, 9 को होगी ये परीक्षा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, व्यापम रायपुर द्वारा आयोजित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला (HGMF25) भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर केंद्राध्यक्ष, परिवहन अधिकारी (आब्जर्वर) की रेडक्रॉस सभाकक्ष, कलेक्ट्रट में नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किण्डो ने आज गुरुवार को बैठक ली। बैठक में सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी केंद्रों में दीवाल घड़ी लगाने संबंधित निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला (HGMF25) भर्ती परीक्षा 09 नवंबर 2025, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक 09 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। जिसमें 2488 अभ्यर्थी शामिल होंगे।