चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई… कपड़े उतारकर नग्न किया, फिर हाथ पैर बांधकर लात-घूसों से मारा
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से क्रशर संचालकों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. क्रशर संचालकों ने दो युवकों को बेहरमी से (Balrampur Crime News) पीटा. उन्होंने उनके कपडे उतरवाये और फिर हाथ-पैर बांध कर पीटा. क्रशर संचालकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
क्रशर संचालकों की दबंगई
पूरा मामला बलरामपुर जिले के बरियो चौकी क्षेत्र का है. बरियो चौकी क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट की. उनको बेरहमी से पीटा. उनके कपडे उतारी, उनके हाथ पैर बांधकर लात घूसों से मारा. युवकों को जमीन पर पटक कर जूतों से मारा.
जानकारी के मुताबिक़, दोनों युवकों को क्रशर संचालकों और उनके साथियों ने पेट्रोल-डीजल चोरी के शक में पकड़ लिया था. चोरी के आरोप में लोगों ने उनको पकड़ा और एक कमरे में बंद कर उनको पीटा. एक युवक के हाथ पैर को पाइप और रस्से से बांध कर उसे लात और घूसों से मारा. तो दूसरे युवक के कपड़े उतरवाकर पिटाई की गई है.
घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है क्रशर संचालकों और उनके साथियों समेत दर्जनों लोग उनसे बर्बता कर रहे हैं. उनसे पेट्रोल के लिए पैसे को लेकर सवाल कर रहे हैं. उनसे पूछताछ कर रहे हैं.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया. बरियो चौकी पुलिस जांच में जुट गयी. पुलिस आरोपियों को पहचान कर रही है. बताया जा रहा है जहाँ घटना हुई है उसका संचालन अंबिकापुर के कुंडला सिटी के रहने वाले दीपक अग्रवाल करते है. दीपक अग्रवाल और उसके साथी ने मारपीट की है. साथ ही पीड़ित युवक की पहचान कर ली गयी है. युवक की पहचान विनोद सारथी के रूप में हुई है विनोद सारथी बघिमा के रहने वाला है. मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.