Google Analytics —— Meta Pixel

सारा अली खान की NCB से पूछताछ के बाद भाई इब्राहिम ने किया पहला पोस्ट, लिखी ये बात

1000

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कई मुद्दों ने तूल पकड़ा। इसमें नेपोटिज्म से लेकर ड्रग्स तक के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैंं। वहीं ड्रग केस में कई बड़े नाम शामिल हुए हैं। ड्रग केस में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की तो गिरफ्तारी तक हो चुकी हैं। वहीं फिलहाल रिया बेल पर बाहर आ चुकी हैं। वहीं उनका भाई अभी तक जेल में हैं।

ड्रग केस में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी सामने आया है। उनके लिए बीते कुछ वक्त काफी मुश्किल भरे रहे थे। सारा को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने समन किया और उनसे पूछताछ की। इन सभी के बीच सारा को न सिर्फ एनसीबी के सवालों का सामना करना पड़ा बल्कि उन्हें सुशांत के फैंस का गुस्सा भी झेलना पड़ा। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया गया है। इन सबके बीच अब सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान का पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वह अपनी बहन को हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CGHOdPwBO5x/?utm_source=ig_embed

इब्राहिम अली खान ने हाल ही में एक अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इब्राहिम का ये पहला पोस्ट है जो उन्होंने सारा की एनसीबी से पूछताछ के बाद शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पूल में पूल में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फोटो शेयर करते हुए विंस्टन चर्चिल की एक लाइन लिखी है। इब्राहिम ने लिखा, ‘अगर आप मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं तो आपको आगे बढ़ते ही रहना चाहिए।’  आपको बात दें के सारा आली खान और इब्राहिम अली खान दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग जगजाहिर है। सरा और इब्राहिम को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं हाल ही में सारा अपने भाई के साथ गोवा वेकेशन एंजॉय करके मुंबई वापस लौटी हैं।

रीसेंट पोस्ट्स