Google Analytics —— Meta Pixel

चेहरे पर संतरा लगाने से गोरे होते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सच!

shutterstock_1924995833_17658655

क्या चेहरे पर संतरा लगाना सेफ है? सोशल मीडिया पर कई होम रेमेडीज वायरल होती रहती हैं, जो स्किन को ग्लोइंग, बेदाग और रिंकल फ्री बनाने का दावा करती हैं। इन घरेलू नुस्खों में ऑरेंज यानी संतरे का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। दरअसल संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए माना जाता है कि इसे फेस पर लगाने से ग्लो बढ़ता है और स्किन ब्राइटन होती है। लेकिन अब सवाल है कि क्या वाकई ऐसा है? क्या सच में संतरा स्किन को गोरा करता है? ये फेस पर लगाना सेफ भी है या नहीं? इसका जवाब डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ सुगन्या नायडू ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिया है। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है।

क्या चेहरे पर संतरा लगाना सेफ है?

डॉ कहती हैं कि कई होम रेमेडीज में ऑरेंज का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये बिल्कुल भी सेफ नहीं है। संतरे को स्किन पर डायरेक्टली कभी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये काफी एसिडिक होता है। इसे PH मिसमैच होता है और स्किन पर इरीटेशन हो सकती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों की त्वचा इससे जल भी सकती है। ये स्किन को और ज्यादा सन सेंसेटिव भी बना देता है, जिससे धूप से डैमेज ज्यादा होता है।

स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है संतरा

डॉक्टर कहती हैं कि ऑरेंज आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, बशर्ते आप इसे चेहरे पर लगाने की जगह कंज्यूम करें। ये कॉलेजन को बूस्ट करता है, जिससे फाइन लाइंस कम होती हैं। साथ ही ये पिगमेंटेशन को भी टारगेट करता है और स्किन की डलनेस को भी दूर करने में मदद करता है।

रोज कितने संतरे खाने चाहिए?

डॉ के मुताबिक आपको दिन भर में 1 से 2 संतरे रोजाना खाने का नियम बना लेना चाहिए। इससे ज्यादा ऑरेंज अगर आप कंज्यूम करते हैं, तो आपकी स्किन इतना कॉलेजन एब्जॉर्ब ही नहीं कर पाती है।

हेयरफॉल के लिए भी फायदेमंद है ऑरेंज

बोनस टिप शेयर करते हुए डॉक्टर बताती हैं कि ऑरेंज आपके हेयरफॉल को कंट्रोल करने में भी काफी मदद करता है। दरअसल इसमें विटामिन सी होता है, जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। इससे आपके हेयरफॉल में काफी राहत मिलती है।

रीसेंट पोस्ट्स