जिद्दी बैली फैट से हैं परेशान, सही डाइट और घरेलू नुस्खों को रूटीन में शामिल करके आप आसानी से पेट की चर्बी कर सकती हैं कम

बैली फैट : अगर आप ऐसा सोचती हैं कि बैली फैट को कम करने के लिए महंगी डाइटिंग या लंबे समय तक भूखा रहना जरूरी है, तो आप गलत हैं। असल में सही डाइट और कई घरेलू नुस्खों को रूटीन में शामिल करके आप आसानी से पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। अजवाइन, धनिया, अदरक और नींबू फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। इनसे बनने वाली ड्रिंक कैसे डाइडेशन और मेटाबॉलिज्म को सुधारकर शरीर में मौजूद दोषों को बैलेंस करती है और कैसे इसे पीने से बैली फैट कम होता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
बैली फैट के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसमें गलत खान-पान, तनाव और अनियमित जीवनशैली शामिल है। शरीर में मौजूद दो दोषों कफ और पित्त के असंतुलन के कारण बेली फैट बढ़ सकता है।
जब कफ बढ़ा होता है और पित्त कम होता है, तो इसकी वजह से डाइजेशन कमजोर हो जाता है, वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है, मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और फैट बर्न करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको इन दोनों दोषों को बैलेंस करना जरूरी है।
बैली फैट कम करने के लिए कैसे बनाएं ड्रिंक?
| सामग्री | विधि |
| अदरक- 1 इंच (घिसा हुआ) | पानी में सभी चीजें डालकर आधा रह जाने तक उबालें। |
| धनिये के बीज- 1 टीस्पून | इसे छान लें। |
| अजवाइन- 1 टीस्पून | इसमें नींबू का रस मिलाएं। |
| इलायची- 2 | इसे सुबह के वक्त पिएं। |
| नींबू- आधा | इससे बेली फैट कम करने में मदद मिलेगी। |
| पानी- 2 गिलास |
- अजवाइन पित्त को बैलेंस करती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, डाइजेशन में सुधार होता है और फैट आसानी से बर्न होता है।
- धनिया कफ को बैलेंस करता है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, ब्लोटिंग कम होती है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।
- अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और खाना आसानी से पचता है। यह बैली फैट को कम करने में मदद करती है।
- नींबू कफ को कम करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे डाइजेस्टिव जूस बैलेंस होते हैं और फैट लॉस आसानी से हो पाता है|
- इलायची पित्त को बैलेंस करने का काम करती है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और ब्लोटिंग दूर होती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप इस ड्रिंक को रोजाना पिएंगी, तो इससे बैली फैट कम हो सकता है।