रूम नंबर 205 में फंदे से लटका मिला युवक, ‘गॉड मुझे बुला रहे हैं’ कहने के बाद उठाया खौफनाक कदम

बिलासपुर : बिलासपुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी लाश होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली है.
मामला तोरवा थाना क्षेत्र के जगमल चौक स्थित होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल का है. मृतक की पहचान 23 साल के शिव शंकर शर्मा के रूप में हुई है. जो सरकंडा के कुर्मी भवन के पास रहने वाला था. उसने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आम्ताहत्या कर ली.
जानकारी के मुताबिक़, शनिवार को शिव शंकर होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल के रूम नंबर 205 में रुका हुआ था. वह रात में खाना खाकर होटल में ही सोया हुआ था. सुबह जब होटल स्टाफ सफाई के लिए आये तो कमरे से कोई जवाब नहीं मिला. दोपहर तक वो कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ को शक हुआ.
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शिव शंकर को आवाज दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया. जब पुलिस कमरे के अंदर गयी तो शिव शंकर की लाश चुन्नी के सहारे पंखे लटकी हुआ थी.
उसके शव को उतारकर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. कमरे की तलाशी के दौरान उसके फोन से सुसाइड नोट मिला. जिसमे लिखा था, “मेरा नाम शिवशंकर शर्मा है, मैं होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में रूम नंबर 205 में हूं. गॉड मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं जा रहा हूं. आज मैं अपनी जान दे रहा हूं.”
प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला है. हालंकि युवक ने आत्महत्या क्यों की है अभी इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है. डिजिटल साक्ष्यों की जाँच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.