अंबेडकर अस्पताल में आग लगने से हड़कंप, एसी ब्लास्ट की आशंका, मरीजों को किया जा रहा है शिफ्ट

1230046-mekahara

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। अस्पताल के अंदर इंमरजेंसी डिपार्टमेंट के अदंर आग लगी है। बताया जा रहा हैं कि अंदर काफी मरीज थे, जिनका रेस्क्यू कर उन्हें दूसरे वार्ड में सिफ्ट किया गया। बताया जा रहा हैं कि आगजनी की वजह से काफी धुंआ वार्ड में फैल गया, जिससे मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

दरअसल, आज 11 बजे के बीच अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक ऐसी में ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की वजह से अस्पताल में आगजनी हुई और काफी धुंआ भर गया। घटना की जैसे ही जानकारी अस्पताल के डाॅक्टरों और कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने रेस्क्यू शुरू किया। डाॅक्टरों और कर्मचारियों ने आनन-फनान में वार्ड के अंदर भर्ती मरीजों को बाहर निकाला और दूसरे वार्ड में सिफ्ट किया।

बताया जा रहा हैं कि आग बुझ चुकी हैं, लेकिन आगजनी के बाद हुआ धुंआ कई वार्ड में फैल गया हैं, जिससे मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

वहीं, आगजनी की सूचना अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा दमकल की टीम को दी गई है, लेकिन अभी तक के दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।

फिलहाल, डाॅक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा मरीजों को दूसरे वार्ड में सिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल में पहुंचे मरीज और उनके परिजनों को मौके पर जाने से रोका जा रहा है।