Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर जिले के सभी आला-अधिकारियो की मौजूदगी में आईजी ले रहे है बड़ी बैठक

IG
रायपुर। रायपुर आईजी और पुलिस अधीक्षक अजय यादव सिविल लाइन में बैठक ले रहे हैं. इस बैठक में पूरे जिले के सीएसपी और एसडीओपी और डीएसपी शामिल है. इस दौरान महिला उत्पीड़न, कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले त्योहारी सीजन के मद्देनजर तैयारियों का रूट प्लान पुलिस अधिकारियों से लिया गया। बैठक में राजधानी पुलिस की ड्रग्स रैकेट के खिलाफ चलायी गयी मुहिम को काफी सराहा गया। आईजी ने टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए इस तरह के धंधे में शामिल लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिये।

रीसेंट पोस्ट्स