Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: प्रदेश में पिछ्ले 24 घंटों में सामने आए 2491 नए मामले, 52 की मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 70 हजार के पार

corona update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कोरोना के दैनिक आंकड़ों में कमी होती नहीं दिख रही है वहीं मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर से 2491 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं प्रदेश के अलग अलग कोविड अस्पतालों से 52 लोगों की मौत हो गई है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 2712 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
इसके साथ ही प्रदेश अब तककुल 1 लाख 70 हजार 130 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 43 हजार 212 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1680 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 25 हजार 238 मरीजों का उपचार जारी है। नए मरीजों में से बिलासपुर से 274, रायपुर से 240, रायगढ़ से 239, कोरबा से 208, जांजगीर से 124, दुर्ग से 122, दंतेवाड़ा से 102, बालोद से 98, राजनांदगांव से 97, बस्तर से 93, धमतरी से 88, बलौदाबाजार से 83, महामसुंद से 81, कांकेर से 68, मुंगेली से 61, कोंडागांव से 57, सुकमा से 54, कोरिया से 48, बलरामपुर से 48, सरगुजा से 47, कवर्धा से 46, सूरजपुर से 41, बेमेतरा से 37, गरियाबंद से 36, बीजापुर से 36, जशपुर से 20, नारायणपुर से 18, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 16 और अन्य राज्य से 9 मरीज शामिल हैं।