Google Analytics —— Meta Pixel

शराब दुकान में लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

sharab dukan lut

रायपुर-धमतरी और महासमुंद में किए थे वारदात
रायपुर । आरंग के गुल्लू शराब दुकान में लूट मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 6 आरोपियों ने शराब की दुकान में 9 लाख रुपए की लूट को को अंजाम दिया था। गैंग के सरगना मनहरे ने ही शराब दुकान में लूट की साजिश रची थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने ही मिलकर रायपुर, धमतरी और महासमुंद में लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। मामले में गैंग के सरगना विजय मनहरे को महासमुंद पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। वहीं पांचवे आरोपी अग्रभूषण डहरिया ने कुछ दिनों पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में दो आरोपी अब भी फरार है।

 

रीसेंट पोस्ट्स