Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का ट्रक चालक ने लगाया आरोप, देखे वायरल वीडियो

virul

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धनेली नाका पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप लगाया जा रहा है कि नाका पर तैनात पुलिसकर्मी वहां से निकलने वाले टैंपो व ट्रक चालकों से रुपयों की वसूली करते हैं और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। वहीं डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने कहा कि वीडियो बनाने वाला टैंपो चालक पहले भी झूठी शिकायतें कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो करीब एक दिन पुराना देर रात का बताया जा रहा है। ट्रक धनेली नाका के पास से निकल रहा था। आरोप है कि तभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोक लिया और चालक से रुपए मांगने लगे। रुपए नहीं देने पर ट्रक चालक की पिटाई भी की गई। इस दौरान मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया और अपने एक परिचित को भेजा। जिसने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।