ट्रांसफर की बड़ी खबर: नगरीय प्रशासन विभाग में भारी तबादले, CMO लिस्ट जारी
रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों का थोक में तबादला आदेश जारी किया है। नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव के हस्ताक्षर से जारी ट्रांसफर आर्डर में 37 सीएमओ का नाम है।
जारी आदेश में लिखा है, राज्य शासन द्वारा अमिताभ शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी “ग” वर्ग के विभागीय जॉच को जारी रखते हुए तथा इन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् तिल्दानेवरा में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा ।
जारी आदेश में लिखा है, उपरोक्त स्थानांतरित अधिकारी, कर्मचारी को 07 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करेंगे। समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। यदि वेतन आहरित किया जाता है तो नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।