श्रेयस अय्यर ने खोला टीम की जीत का सीक्रेट, खास इनाम के लिए खिलाड़ियों में छक्के जड़ने की रेस

shreyas

IPL 2026 : IPL 2026 के मैदान पर पंजाब किंग्स इस वक्त किसी ‘सुनामी’ से कम नहीं लग रही है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 254 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने उस सीक्रेट प्लान का खुलासा किया है, जिसने पंजाब के बल्लेबाजों को मैदान पर ‘बेखौफ शेर’ बना दिया है। दरअसल, यह सब कुछ एक खास इनाम के चक्कर में हो रहा है।

मैच के बाद हुई बातचीत में श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम के ड्रेसिंग रूम में एक मजेदार ‘सिक्स-हिटिंग कॉन्टेस्ट’ चल रहा है। अय्यर ने कहा, “मैंने कूपर और आर्य से शर्त लगाई है कि जो सबसे ज्यादा छक्के मारेगा, उसे इनाम में मेरा बैट मिलेगा।” कप्तान के बल्ले को पाने की इसी होड़ ने पंजाब की बल्लेबाजी में जान भर दिया।

मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की सांसें तब थम गईं जब प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) ने लखनऊ के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

  • रिकॉर्ड साझेदारी: दोनों ने मिलकर महज 13.2 ओवर में 182 रन कूट डाले।
  • हैरान रह गए दिग्गज: श्रेयस ने बताया कि जिस तरह से ये युवा खिलाड़ी तेज गेंदबाजों को बैकफुट पर जाकर सीधे छक्के मार रहे थे, उसने रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को भी तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

एक तरफ पंजाब टॉप पर है, वहीं ऋषभ पंत की लखनऊ ब्रिगेड इस हार से सदमे में है। पंत ने मैच के बाद अपनी गेंदबाजी की कमजोरी को स्वीकार किया। गौरतलब है कि पंजाब की इस जीत के पीछे रिकी पोंटिंग की मोटिवेशनल स्पीच और श्रेयस द्वारा दी गई ‘बल्लेबाजी की आजादी’ का बड़ा हाथ है। पंजाब अब न सिर्फ मैच जीत रही है, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीत रही है।