बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों की डेट फाइनल, यहां देखें पूरी जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। सीजीबीएसई (CGBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, 30 अप्रैल या 1 मई 2026 को परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने की संभावना
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में अभूतपूर्व तेजी दिखाई गई। जांच कार्य पूरा होने के तुरंत बाद रिजल्ट प्रोसेसिंग शुरू कर दी गई है। ऐसे में 30 अप्रैल या अधिकतम 1 मई तक नतीजे घोषित करने की तैयारी चल रही है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार रिजल्ट थोड़ा पहले आने की उम्मीद है।
रिजल्ट कैसे देखें?
ऑनलाइन तरीका:
आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं: cgbse.nic.in या results.cg.nic.in
होमपेज पर “CGBSE 10th Result 2026” या “CGBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर, जन्म तिथि या अन्य मांगी गई जानकारी भरें
कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें
रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं।
SMS से रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका:
कक्षा 10वीं के लिए: CG10 लिखकर 56263 पर भेजें
कक्षा 12वीं के लिए: CG12 लिखकर 56263 पर भेजें
2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 76.53% और कक्षा 12 का 81.87% रहा था। इस बार भी छात्रों को बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है।
क्या-क्या होगा रिजल्ट के साथ जारी?
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी भी जारी की जाएगी।