Badi Khabar : पूर्व मंत्री के बेटे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पारिवारिक तनाव बताया जा रहा कारण, जांच में जुटी पुलिस

badi-khabar

रायपुर| राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. पंडरी में एक पूर्व विधायक के बेटे ने आत्महत्या (Former MLA Son Suicide) कर ली. रविवार की रात को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी.

मामला राजधानी के पंडरी थानाक्षेत्र का है. घटना रविवार (26 अप्रैल) की रात की है. मृतक की पहचान पूर्व विधायक धनीराम साहू के 45 साल के बेटे जय साहू के रूप में हुई है. जय साहू ने रविवार को पारिवारिक कारणों से अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जानकारी के मुताबिक़, मृतक जय साहू अपने परिवार के साथ मोवा स्थित आदर्श नगर इलाके में रहता था. जय साहू बीते कुछ से पारिवारिक कारणों से परेशान था. वह काफी तनाव में था. कुछ दिन भी पत्नी से विवाद हुआ था. घटना के वक्त घर पर पत्नी नहीं थी. इसी वक्त जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जब परिजन ने देर रात देखा कमरे का दरवाजा बंद है और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गयी. अंदर फंदे से जय साहू की लाश लटकी हुई थी.

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में पारिवारिक कारणों आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है, परिजन से पूछताछ किया जा रहा है जिसके बाद मौत की वजह सामने आ पायेगी.

रीसेंट पोस्ट्स