Google Analytics —— Meta Pixel

निगम के स्लम क्षेत्र में मोबाईल मेडिकल वाहन से फ्री में इलाज

bb

भिलाई-03। नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांंतर्गत अब पूरे 40 वार्डों में शासन द्वारा प्रदत्त मोबाईल मेडिकल वाहन से फ्री में इलाज का सपने साकार होंगे। निगम क्षेत्र के स्लम क्षेत्र में निवासरत गरीबों के लिए यह वरदान साबित होगा। प्राथमिक स्तर पर 02 नवंबर, 2020 से छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय  भूपेश बघेल द्वारा इस मोबाईल मेडिकल वाहन का शुभारंग किया जायेगा, जिसके द्वारा हिमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर आदि जांच कर उचित उपचार एवं पारमर्श प्रदान किये जायेंगे। शासन द्वारा प्रदत्त मोबाईल मेडिकल वाहन से लगातार पूरे सप्ताह अलग-अलग वार्डों के अस्वस्थ्य लोग जिन्हें चलने-फिरने में परेशानियों का समना करना पड़ता है वे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। यह वाहन पूरी तरह से वातानुकुलित है और खड़े गाड़ी पर 07 फीट तक टेंट जैसा छायादार करने की भी पूरी व्यवस्था है।

रीसेंट पोस्ट्स