Google Analytics —— Meta Pixel

भारत सरकार ने देश में पूरी तरह PUBG मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट को किया बैन

PUBG

नई दिल्ली। भारत सरकार ने आज से देश में पूरी तरह पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट को बैन कर दिया है। फोन में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट पहले से डाउनलोडेड था, वे आराम से एप का इस्तेमाल कर पा रहे थे। अब आज यानी 30 अक्तूबर से पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट को भारतीय यूजर्स किसी भी सूरत में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसकी जानकारी खुद पबजी इंडिया ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।

फेसबुक पर किया एलान

पबजी मोबाइल ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘डियर फैन्स, 2 सितंबर, 2020 को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतरिम आदेश के बाद ळील्लूील्ल३ गेम्स भारत में अपनी सभी सर्विस और एक्सेस को 30 अक्तूबर 2020 को बंद करने जा रहा है। यूजर की डाटा की सुरक्षा हमेशा से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और हमने हमेशा भारत में लागू डाटा सुरक्षा कानूनों और नियमों का अनुपालन किया है। हमें यहां से जाने का बेहद अफसोस है। आप सभी का धन्यवाद।’

भारतीय दफ्तर के लिए लिंकडिन पर निकाली वैकेंसी

बता दें कि पबजी कॉरपोरेशन ने हाल ही में भारतीय आॅफिस के लिए लिंकडिन पर कॉरपोरेट डेवलपमेंट डिविजन मैनेजर के पद के लिए पोस्ट किया है। इस जॉब के लिए पांच साल के अनुभव मांगा गया है। पिछले महीने ही सितंबर में ही ढवइॠ गेम को डेवलप करने वाली कंपनी पबजी कॉरपोरेशन ने चीन की टैंसेंट गेम्स से नाता तोड़ने का फैसला लिया है। इसके बाद से ही भारत में पबजी की वापसी की खबरें आ रही थीं।

भारत में बैन से टेंसेंट को 2.48 लाख करोड़ रुपये का घाटा

रीसेंट पोस्ट्स