जानलेवा हमले के पीछे अवैध संबंध का शक, पत्नी ने नकाब हटाकर की आरोपी की पहचान

chaku

बिलासपुर। अवैध संबंध से नाराज नाकबपोश युवक ने फल व्यापारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच पत्नी ने जब हमलावर का नकाब खींचा तो पहचान का निकल गया। घायल पति को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को रायपुर से गिरफ्तार कर बिलासपुर लेकर आई और ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर के तिफरा में बीती रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। कुंदरापारा में रात करीब 10 बजे हुए इस हमले में नकाबपोश हमलावर ने युवक की पीठ और पेट पर वार किया। युवक की पत्नी ने हमलावर का नकाब खींचा तो चेहरा सामने आ गया, आरोपी युवक की पहचान भी हो गई।

हमलावर की पहचान भोलू साहू के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि घायल युवक का आरोपी के परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। महिला सैदा गांव में घायल युवक के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज था और उसके मन में काफी गुस्सा था। घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

मनीष गोस्वामी की तिफरा चौक पर फल की दुकान है। रविवार की रात मनीष अपनी पत्नी के साथ फल दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान नकाबपोश युवक वहां पहुंचा और मनीष को पीछे से पकड़ लिया और हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर दिया। नकाबपोश हमलावर ने मनीष के पीठ और पेट पर वार कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद मनीष की पत्नी ने हमलावर को पकड़ लिया और नकाब को खींचा तो चेहरा सामने आ गया। हमलावर भोलू साहू निकला। इसी बीच हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल युवक मनीष गोस्वामी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीष की पत्नी ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई। जांच में पता चला कि मनीष गोस्वामी का आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट के परिवार की एक महिला से संबंध था। वह महिला गांव सैदा में मनीष के साथ रह रही थी। इसी बात को लेकर दुर्गेश साहू काफी नाराज था और मनीष से रंजिश रखता था। आरोपी के रायपुर में छिपे होने की जानकारी मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस की टीम रात में ही वहां पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रीसेंट पोस्ट्स