ऑटोमोबाइल शोरूम में आग का तांडव, टायर-ट्यूब समेत लाखों का सामान जलकर स्वाहा
रायपुर। रायपुर के एमडी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल शोरूम में भीषण आग लग गई। आग आज सुबह 10 बजे के आसपास शोरूम के अंदर लगी। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर रखे टायर, टयूब की वजह से आग काफी भबक चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हुई है।
घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल शाॅप की है। आज सुबह 10 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भीषण हो गई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने आगजनी की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी।
मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची हुई है और आग पर काबू पाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि ऑटोमोबाइल की दुकान के अंदर टायर, ट्यूब और प्लास्टिक होने की वजह से आग बुझने की बजाय और धधक रही है।
पुलिस संभावित खतरे, नुकसान या दुर्घटना से बचने के लिए आसपास के दुकानों को बंद करवाकर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलह दी है। फायर ब्रिगेड की टीम सुबह से ही आग बुझाने में जुटी हुई है। आग बिल्डिंग की दूसरी और तीसरी मंजिल तक फैल चुकी है। आगजनी की वजह से 10 किलामीटर दूर तक आसमान में धुएं का गुब्बार लोगों को दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी। अगजनी में प्लास्टिक सामान, लुब्रिकेंट ऑयल, टायर, ट्यूब जल चुके हैं। बताया जा रहा हैं कि इस आगजनी में काफी ज्यादा नुकासान शोरूम के संचालक को हुआ है। फिलहाल कितना नुकसान हुआ है? इस बात की जानकारी जांच के बाद ही पता चल पाएगी। मौके पर पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौजूद है और आग पर काबू पाने का कार्य जारी है।