शिक्षा विभाग का नया आदेश जारी, डीईओ सक्ती को बनाया गया प्रशिक्षण संस्थान का प्राचार्य, आदेश जारी
सक्ती| बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने डीईओ का तबादला आदेश जारी किया था। गुरुवार को एक और तबादला आदेश जारी किया है। सक्ती डीईओ डॉ कुमुदनी बाघ द्विवेदी को प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर व भुनेश्वर प्रसाद साहू प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था जांजगीरी को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए प्राचार्य पोड़ीदल्हा के पद पर पदस्थ किया है।
डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी (प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला-सक्ती को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए, प्रभारी प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा।
भुनेश्वर प्रसाद साहू (प्राचार्य) प्रभारी प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए, प्राचार्य, शास.उ.मा.वि. पोड़ीदल्हा, वि.खं. अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा।