CG Transfer Breaking: इस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, सरकार ने जारी की तबादला सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग में तीन अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की गई है। लिस्ट में जितेन्द्र कुमार गुप्ता अपर संचालक कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में पदस्थ करते हुए सरगुजा संभाग के विभागीय योजनाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राधेश्याम भोई अपर संचालक कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर से अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर के साथ बस्तर संभाग के विभागीय योजनाओं कार्यो हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया है।
तारकेश्वर देवांगन अपर संचालक परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर से कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन, नया रायपुर अटल नगर भेजा गया है। देखें आदेश…
