रस्मों के दौरान नशे में लड़खड़ाया दूल्हा, दुल्हन के फैसले ने सबको कर दिया हैरान…

dulhan

जांजगीर। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसमंदा में विवाह उत्सव के दौरान उस समय सन्नाटा पसर गया जब नशे में धूत दूल्हे सात फेरे लेने और अपना जीवनसाथी बनाने के लिए दुल्हन ने साफ मना कर दिया। दरअसल विवाह के रस्मों के बीच नशे में धूत दूल्हा से ना तो चला जा रहा था और ना ही उठ पा रहे थे।

नशेड़ी दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन का तो सपना ही टूट गया, नाराज दुल्हन से सीधे शादी से ही इंकार कर दिया। इस फैसले से बारातियों के साथ ही मेहमान और ग्रामीण सन्न रह गए। विवाह मंडप में दूल्हे की हरकतों को सब देख रहे थे, पर किसी ने कुछ नहीं बोला, सब चुप्पी साधे रहे। काफी देर तक अपने होने वाले जीवन साथ ही हकरतों को देखने और परखने के बाद दूल्हन ने सीने पर पत्थर रखकर जो फैसला लिया, उसे सुनकर सब दंग तो रह गए, पर भीतर ही भीतर इस साहसी निर्णय के लिए सराहना भी करते रहे। लड़के वालों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, मिन्नतें कर समाज का वास्ता भी दिया, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। बेटी के इस दृढ़ संकल्प को देखकर मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसका साथ दिया। नतीजतन वधु पक्ष ने उसी समय विवाह की सभी रस्में रोक दीं और बारातियों व दूल्हे को बिना शादी किए ही वापस जाने कह दिया।

दुल्हन के शादी से इंकार करने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विवाह स्थल पहुंची, दोनों पक्षाें को समझाइश दी। पुलिस की समझाइश के बाद बाराती बिना दुल्हन लिए बैरंग वापस लौट गगए।

कमोबेश कुछ इसी तरह की स्थिति तखतपुर में भी बनी थी। जब मंडप में शराबी दूल्हा ने दुल्हन को धमकाया था। ठीक से चल नहीं पा रहे दूल्हे की इस हरकत को देखते हुए सिंदुरदान के समय दुल्हन से शादी से इंकार करती हुई, मंडप से उठकर अपने कमरे में चली गई थी। तब बारात बिना दुल्हन के लाैट गई थी।