गांजा तस्करी पर बड़ा वार, 552 किलो मादक पदार्थ के साथ तीन वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

1326255-yuhgjgh

जशपुर। अवैध गांजा की तस्करी के खिलाफ सरगुजा रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जशपुर पुलिस की टीम ने ब्रेजा, इनोवा और अर्टिगा वाहन से 552 किलों गांजा जब्त किया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे थे।

दरअसल, मुखबिर से जशपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना कुनकुरी क्षेत्र में एक इनोवा वाहन व थाना बगीचा क्षेत्र से दो कार से 240 किलो 810 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला व दो आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।

दरअसल, थाना कुनकुरी पुलिस को 14 जुलाई को सूचना मिली थी कि एक इनोवा वाहन क्रमांक ओ.डी. 17 जे. 0205 से कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करते हुए ओडिशा से तपकरा कुनकुरी होते हुए अंबिकापुर की ओर जाने वाले है। इस सूचना पर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने जाँच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

तस्करों की धर पकड़ हेतु पुलिस के द्वारा रास्ते में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान शाम करीब 6.35 बजे तपकरा रोड की ओर से आ रही इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक के द्वारा वाहन को न रोककर तेजी से भगाया। पुलिस की टीम ने भी पीछा कर वाहन को पकड़ा। पुलिस को देख चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस की टीम के द्वारा जब संदिग्ध वाहन के पास पहुंच कर इनोवा कार की तलाशी ली गई। डिक्की में 295 पैकेट में, भूरे रंग की प्लास्टिक की टेप से लिपटकर बांधा गया अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला। अवैध गांजे का कुल वजन 311 किलो 35 ग्राम था जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 46 लाख 70 हजार 250 रु है। पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार क्रमांक ओ.डी. 17 जे. 0205 को भी जप्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख है।

इसी क्रम पुलिस की टीम के द्वारा थाना बगीचा क्षेत्र में एक ब्रेजा कार क्रमांक ओ.डी. 02 बीएच 9811 व अर्टिगा वाहन क्रमांक ओ.डी. 16 एन. 9229 से 240 किलो 810 ग्राम गांजा तथा रेकी कर रहे दो तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली।

14 जुलाई की शाम करीब 7 बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध अर्टिगा कार क्रमांक ओ.डी. 16 एन. 9229 व ब्रेजा कार क्रमांक ओ.डी. 02 बीएच 9811 कुछ संदिग्ध व्यक्ति ओडिशा की ओर से अंबिकापुर की ओर आ रहा है। संदिग्ध व्यक्ति गांजा तस्कर हो सकते हैं। तस्करों को पकड़ने पुलिस की टीम ने नाकाबंदी की गई थी।

इसी दौरान थाना नारायणपुर क्षेत्र में संदिग्ध वाहन दिखा, जिसका पीछा किया गया और थाना बगीचा पुलिस के द्वारा भी आगे नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान ग्राम मझगांव के पास डोडकी नदी के साथ संदिग्ध ब्रेजा कार का चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया, लेकिन दूसरी संदिग्ध अर्टिगा कार को पकड़ने में सफलता मिली। कार की तलाशी लेने पर 240 पैकेट में प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ कुल 240.810 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ मिला।

1.सचिन्द्र राउत उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बरा खाई थाना लेपड़ी पड़ा, जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा।

2. मोहम्मद समीर उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मेहताब रोड, थाना पलान साह जिला सुंदरगढ़ ओडिशा का रहने वाला बताया। गांजा तस्करों के लिए रेकी करना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा दोनों वाहनों सहित 240 किलो 810 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी तस्करों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के द्वारा दोनों प्रकरणों में कुल 552 किलो 16 ग्राम गांजा व तीन वाहनों की जब्ती की गई। गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 82 लाख 82 हजार 400 रु व तीनों वाहनों क्रमशः इनोवा कार की कीमत लगभग 15 लाख, ब्रेजा कार की कीमत लगभग 10 लाख व आर्टिगा कर की कीमत लगभग 13 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा मामले में गांजे व वाहन सहित कुल 1 करोड़ 20 लाख 82 हजार 400 रु की जब्ती की गई।