दिनदहाड़े युवती की हत्या से सनसनी, गला रेतने के बाद चाकू गले में आर-पार छोड़ा

सूरजपुर| छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. 19 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार युवक ने युवती के गले पर पर हमला कर चाकू आरपार कर दिया.
मामला जिले के सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. वारदात रविवार (26 जुलाई) शाम करीब 9 बजे की है. मृतका की पहचान 19 वर्षीय राधिका राजवाड़े के रूप में हुई है. एक बाइक सवार युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.
जानकारी के मुताबिक़, राधिका राजवाड़े लटोरी की रहने वाली वाली थे. वह सूरजपुर में एडवोकेट के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और वहीं रहती थी. रविवार शाम को घर में किसी को बिना बताये नेहरू पार्क चली गयी. वह टहल ही रही थी तभी बाइक से युवक आया और उसके गले पर चाकू मारकर फरार हो गया. चाकू गले के आर-पार हो गया.
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. जहाँ से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस दौरान युवती ने पुलिस को कुछ बताने की कोशिश भी की.
वहीँ, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरों और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में इसे लव अफेयर का मामला माना जा रहा है. हालांकि जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा.