महिला की AI से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, ₹5 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एआई से अश्लील फोटा बनाकर पांच लाख की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के पति की हत्या करने की भी धमकी दी थी। आरोपी की हरकतों से परेशान पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को तत्काल पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई को पीड़िता महिला द्वारा थाना छावनी में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोबाइल नंबर 9131397223 का उपयोग करने वाले रविन्द्र भारती द्वारा उससे 5,00,000 की मांग की जा रही थी। रकम नहीं देने पर आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और AI तकनीक का उपयोग कर उसकी फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही पीड़िता पर उसके पति से जबरन तलाक लेने का दबाव भी बनाया गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छावनी में धारा 308(2), 308(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने AI तकनीक के माध्यम से फोटो एडिट कर अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी ने AI तकनीक का उपयोग कर पीड़िता की फोटो एडिट की, फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिया और 5,00,000 की मांग करते हुए मानसिक दबाव बनाया था।
आरोपी का नाम
1. रविन्द्र भारती, उम्र 30 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ठेंगाभाट, थाना धमधा, जिला दुर्ग (छ.ग.)
1. अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन (विवेचना अनुसार)।
2. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं सोशल मीडिया संबंधी डिजिटल सामग्री।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि AI अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर किसी की छवि धूमिल करना, धमकी देना, ब्लैकमेल करना गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन पर दें। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।