रायपुर में ‘प्राइवेट पूल पार्टी’ का वायरल पोस्टर, 4,999 रुपये में एंट्री और मॉडल्स से इंटरेक्शन का ऑफर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का मामला सामने आया है. जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे खूबसूरत एक्ट्रेस और मॉडल्स साथ इंटरेक्शन होने की बात कही गयी है.
जानकारी के मुताबिक़, रायपुर में प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट (ritika18789) पर इसे शेयर किया गया है. जिसमे प्राइवेट पूल पार्टी की जानकारी दी गयी है.
वायरल पोस्टर के अनुसार, अनुसार प्राइवेट पूल पार्टी की एंट्री फीस 4,999 रुपए तय की गयी है. पार्टी में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ मिलने-जुलने और बातचीत करने का मौका मिलेगा. एंट्री फीस देने के बाद सीमित मेहमानो को ही आने का मौका मिलेगा. पार्टी कहाँ और कब होगी इसकी जानकारी एंट्री फीस जमा करने के बाद ही दी जाएगी.
पोस्टर पर आयोजकों की जानकारी नहीं दी गयी है. आयोजन स्थल, दिनांक और आयोजकों के नाम सभी को गुप्त रखा गया है. पोस्टर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है. रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टर की सत्यता और आयोजकों की पहचान, क्या सच में किसी पार्टी का आयोजन हो रहा है या केवल वायरल होने के लिये ऐसा किया जा रहा है. सभी की जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
वहीँ, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, कि इस तरह के आयोजनों से शहर का माहौल खराब हो सकता है और प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. अगर ऐसा आयोजन होता है तो विरोध किया जायेगा.
बता दें, इससे पहले सितम्बर माह में न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल हुआ था. पोस्टरों में रायपुर में एक ‘न्यूड पार्टी’ आयोजित करने की बात कही गई थी. पोस्टरों में साफ-साफ लिखा था कि पार्टी में शामिल होने वाले लोग बिना कपड़ों के आएंगे. इसके अलावा, पूल पार्टी, शराब और ड्रग्स की भी व्यवस्था होने के संकेत दिए गए थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फार्महाउस क्लब, पब-पूल और सीन-पूल के संचालकों सहित कई आरोपियों को हिरासत में लिया था.