छत्तीसगढ़ में स्पा सेंटर बना देह व्यापार का अड्डा, बाहर से लड़कियां बुलाकर चलाते थे धंधा, 9 गिरफ्तार

Sex-racket-ka-khulasa

दुर्ग : दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में दबिश दी है. यहाँ स्पा सेंटर के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. इस दौरान स्पा सेंटर से 9 युवक और युवतियां मिले. साथ ही पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं. 

मामला जिले के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र के जुनवानी इलाके में स्थित वेलनेस स्पा सेंटर का है. रविवार को वेलनेस ली स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर ‘ली स्पा सेंटर’ के मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक़, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी इलाके में वेलनेस स्पा में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाई और सेंटर पर दबिश दी. मौके से स्पा सेंटर का मैनेजर, महिला दलाल, ग्राहक और अन्य लोग को पकड़ लिया गया. साथ ही 19 मोबाइल फोन, 1900 रुपए नगद, देह व्यापार के लिए आने वाले लोगों की जानकारी, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जब्त किये गये हैं.

जाँच में पता चला स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी दलाल का काम करता है. वो महिला से पैसे लेकर उन्हें ग्राहक लाकर देता था. लडकियां लाने का काम महिला दलाल करती थी. इस तरह से यहाँ काफी समय से सेंटर के आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था.

फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस पता लगा रही है यह कब से संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

रीसेंट पोस्ट्स