नौकरी दिलाने के बहाने महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम; आरोपी गिरफ्तार

gangrape-s_650_072015061455-500x

रायपुर : राजधानी रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन आरोपियों ने पहले महिला को शराब पिलाया और फिर बारी बारी से उसके साथ दरिंदगी की. 

मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमापारा का है. वारदात शनिवार (8 अगस्त) देर रात की है. 23 साल की पीड़िता की पहचान न्यायधानी बिलासपुर के चकरभाठा की रहने वाली है. वह 2 महीने पहले वो रायपुर आई और छेरीखेडी स्थित एक शादी हॉल में मजदुरी कर रही थी. वहाँ से काम छूटने के बाद काम की तलाश में थी.

जानकारी के मुताबिक़, पीड़िता शनिवार देर रात काम की तलाश में सरोना शराब भट्टी के पास बैठी थी. तभी आरोपी आये और उससे बात करने लगे. उन्होंने काम देने का झांसा दिया. पीड़िता को क्या पता था उसके साथ क्या होने वाला है.

आरोपी उसे शराब दुकान के पास लेकर गए और जबरदस्ती उसे शराब पिलाई. शराब पीने के बाद वो होश में नहीं थी. फिर नशे का फायदा उठाकर खाली सुनसान इलाके में दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं बाइक से उसे आमापारा स्थित आर.डी.तिवारी सरकारी स्कूल मैदान में ले गए. जहाँ बारी बारी से फिर से उसके साथ दरिंदगी की. वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

रविवार की सुबह पीड़िता को स्थानीय लोगो ने बेहोशी की हालत में देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. युवती को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ होश में आते ही उसने अपने साथ हुआ आप बीती के बारे में बताया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनो आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया गया. जिसमे एक नाबालिग शामिल है. उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी.

रीसेंट पोस्ट्स