अमेरिकन गांजा मंगाने का शातिर तरीका आया सामने, कोलकाता से कुरियर के जरिए रायपुर पहुंचाता था गांजा

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल कोलकाता से कोरियर के जरिए अमेरिकन गांजा मंगाकर नशा करने वाला युवक डिलीवरी लेते समय पकड़ा गया। आरोपी पहले पार्सल रायपुर के के पते पर मंगाता था, फिर चालाकी करते हुए पता गलत बताकर उसे बस के जरिए बिलासपुर मंगा लेता था। पुलिस ने युवक के पास से 2 ग्राम गांजा जब्त किया है।
तारबाहर लिंक रोड निवासी शोभित जाजोदिया कोरियर के जरिए अमेरिकन गांजा मंगाने के आरोप में पकड़ा गया है। सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने उसे बिलासपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। शोभित कोलकाता, मामा के घर घूमने गया था। वहां दोस्तों के साथ उसने अमेरिकन गांजा पीना शुरू किया। इसके बाद वह इसका आदी हो गया और कोलकाता से कोरियर से गांजा मंगाने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले गांजा रायपुर मंगाता था।
गांजा जब रायपुर आ जाता था तब, कोरियर कंपनी को फोन कर पता गलत होने की बात कहता और पार्सल को बस के जरिए बिलासपुर मंगवा लेता था। इस बार भी पार्सल बस से बिलासपुर पहुंचा। पार्सल लेकर आने वालों को आरोपी के तरीके पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सिरगिट्टी पुलिस और ACCU की टीम बस स्टैंड पहुंची। शोभित जैसे ही पार्सल लेने पहुंचा, उस समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब पार्सल की जांच तब उसमें 2 ग्राम अमेरिकन गांजा मिला। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को ज्यूडिशियलरिमांड पर जेल भेज दिया है।
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ बीपी सिंह ने बताया कि गांजा में टेट्रा हाइड्रो कैनाबिनॉल THC मुख्य मनोसक्रिय यौगिक होता है। अमेरिकन गांजा में टीएचसी की मात्रा 18 से 30% और भारतीय गांजे में 5 से 12% बताई गई है। टीएचसी की मात्रा अधिक होने पर नशे का प्रभाव भी अधिक हो सकता है।