Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर: चोरी के शक में एक युवक की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

5

रायपुर – तिल्दा नेवरा इलाके में पुलिस ने हत्या के मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार किया। दरअसल 3 नवंबर को मिली लाश के मामले में जांच चल रही थी। पुलिस गुरुवार को हत्यारों तक पहुंच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 29 वर्षीय कैलाश ध्रुव के रूप में हुई थी। कैलाश यहां एक चखना सेंटर में काम करता था। कैलाश पर चोरी का आरोप लगाकर दुकान के मालिक ने अपने कुछ साथियों के साथ उसे बुरी तरह पीटा था। इसके कारण उसकी मौत हो गई।