फंदे पर लटकी महिला को मृत समझ कमरे में लगाया ताला, 2 घंटे बाद ताला खोला तो जिंदा मिली महिला

1008847104

बेमेतरा : बेमेतरा से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में फंदे पर लटकी एक महिला को पुलिस ने बिना ठीक से जांच किए मृत मान लिया और कमरे में ताला लगाकर थाने लौट गई। करीब दो घंटे बाद जब पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खोला गया, तो महिला की सांसें चल रही थीं।

रीसेंट पोस्ट्स