देर रात ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी CCTV जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में आयदिन चोरी- लूट की वारदात हो रही है. इसी बीच एक बार फिर चोरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है. शुक्रवार रात खम्हारडीह इलाके में शिव ज्वेलर्स की दुकान से चोरी हुई है. चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर सोने-चांदी की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए.
मामला खम्हारडी थाना क्षेत्र के कचना का है. जानकारी के मुताबिक, चोरों ने कचना स्थित शिव ज्वेलर्स को निशाना बनाया है. चोरी की वारदात शुक्रवार-शनिवार की देर रात की है. रात के समय चोरों ने पहले दुकान के शटर का ताला और इसके बाद दुकान में रखे चांदी के जेवर, सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए.
सूचना मिलने पर खम्हारडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. जिससे चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें. वहीँ, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने का माल चोरी हुआ है, मामले की जांच जारी है. जिसके बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा.
खम्हारडीह थाना प्रभारी ने एनपीजी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बीते रात की घटना है. दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर घुसे और अपने साथ सोने चांदी की ज्वेलरी ले गए हैं. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
बता दें, मई माह भी खम्हारडीह थाना इलाके में लोधी पारा जाने वाले रास्ते पर लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी हुई थी. करीब 1 करोड़ की चोरी हुई थी. देर रात रात आरोपियों ने दुकान के ताले को को कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
वहीँ, 12 दिन पहले टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा कॉलोनी में स्थित गुरु ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया था. चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और करीब 20 किलो चांदी, सोने के जेवर समेत कैश लेकर भाग गए थे.
चोरी की घटना ने पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल पैदा कर दिया है. कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी अपराधों में कमी नहीं आ रही है. आये दिन नये नये अपराध सामने आ रहे है. पुलिस के गश्त के बाद भी चोरों ने बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं.