रायपुर। विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में लंबे समय से बंद पड़े कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट की है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाए गए इन कॉटेज को शुरू कराने के लिए विभाग ने अब तक तीन बार निविदाएं आमंत्रित कीं, लेकिन नियमों के मुताबिक आवश्यक न्यूनतम संख्या में प्रस्ताव नहीं मिलने के कारण तीनों निविदाओं को निरस्त करना पड़ा।