Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर: एक ही परिवार के पाँच लोगो ने फाँसी लगा कर की आत्महत्या

FASI

रायपुर। राजधानी रायपुर के क़रीब अभनपुर से बड़ी ख़बर सामने आ रही है।जानकारी मिल रही है की एक ही घर के पांच लोगों के शव फ़ांसी के फंदे में झूलते पाये गए हैं।
घटना अभनपुर थाना के केन्द्री गाँव की बताई जा रही है। कमलेश साहू( 32)का शव सुबह उसके मकान में झूलते हुए मिला,वहीं मकान के दूसरे कमरे में मृतक की माँ,पत्नी और दो बच्चों का भी शव फंदे पर झूल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद अभनपुर पुलिस एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।